रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 12 और 13 मई को राजधानी रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्षों और कोर ग्रुप के सदस्यों की मौजूदगी रहेगी। इसकी जानकारी वन मंत्री केदार कश्यप ने दी।
केदार कश्यप ने बताया कि बैठक में संगठन के मंडल और जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान भाजपा एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित करेगी। इस प्रस्ताव के माध्यम से पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की उपलब्धियों और संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा होगी।

