रायपुर। प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर NEET मुद्दे को लेकर लोगों को गुमराह करने और राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है।
तोखन साहू ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है और प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है। वहीं ओपी चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि NEET मामले में सरकार गंभीर है और कांग्रेस केवल राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

