रायपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने तथा विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने का आह्वान किया।
मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने मीडिया विभाग की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के जनहितकारी कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जाए। वहीं महामंत्री अखिलेश सोनी और नवीन मार्कण्डेय ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने और राजनीतिक षड्यंत्र करने का आरोप लगाया।
बैठक में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। अंत में पद्म विभूषण तीजन बाई और वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

