रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार से सहयोग केंद्र की दोबारा शुरुआत होगी। 3 से 7 अगस्त तक राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री यहां कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, 4 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 5 अगस्त को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, 6 अगस्त को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और 7 अगस्त को कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे।


