बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान, CM साय ने 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का लिया संकल्प

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

CM साय ने 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अभियान के तहत प्रदेश में 38 स्थानों पर सेवा ज्योति संकल्प चौक विकसित किए जाएंगे। रायपुर के तेलीबांधा चौक को भी इसी योजना के तहत विकसित किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author