BJP Seva Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा और संकल्प अभियान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का सेवा और संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में मंत्री ओपी चौधरी ने अपने प्रभार वाले जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

बैठक में अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और उनकी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों को अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बीजेपी की ओर से अभियान को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

You May Also Like

More From Author