भिलाई-रिसाली के तीन वार्डों में उपचुनाव निरस्त, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश

दुर्ग। दुर्ग जिले के Bhilai Municipal Corporation और Risali Municipal Corporation के तीन वार्डों में प्रस्तावित उपचुनाव को निरस्त कर दिया गया है। रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 02 रूआबांधा, वार्ड क्रमांक 39 पुरैना और भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 जुनवानी में पार्षदों के निधन के बाद सीटें रिक्त हुई थीं।

इन वार्डों में 11 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी थी, जबकि 1 जून को मतदान और 4 जून को मतगणना प्रस्तावित थी। हालांकि, दोनों नगर निगमों का कार्यकाल जनवरी 2027 में समाप्त होना है और इसी वर्ष दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव संभावित हैं। ऐसे में महज पांच माह के लिए उपचुनाव कराने को लेकर सवाल उठाए गए थे।

कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने चुनाव कराने से शासन पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक और प्रशासनिक भार का हवाला देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था। इसके बाद Chhattisgarh State Election Commission के निर्देश पर दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी Abhijeet Singh ने तीनों वार्डों के उपचुनाव निरस्त करने के आदेश जारी किए।

You May Also Like

More From Author