छत्तीसगढ़ कैम्पा बैठक: 713 करोड़ की योजना, वन विकास और बुनियादी ढांचे पर जोर

रायपुर: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैम्पा की नवमीं बैठक आयोजित हुई, जिसमें 2024-25 और 2025-26 के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में वन क्षेत्रों में पुल-पुलिया, सड़क और भवन निर्माण जैसे बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए, खासकर नक्सल मुक्त क्षेत्रों में विकास कार्य तेज करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 2026-27 के लिए 713.73 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। कैम्पा के तहत वृक्षारोपण, बांस वनों की बहाली, वन्यजीव संरक्षण और जल संरक्षण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्य सचिव ने मानसून से पहले सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

You May Also Like

More From Author