रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में 1 सितंबर से सभी श्रेणी के बिजली कनेक्शनों की eKYC प्रक्रिया शुरू की जाएगी। eKYC के लिए आधार कार्ड और बिजली बिल में दर्ज नाम का मिलान होना अनिवार्य रहेगा।
उपभोक्ता घर बैठे ‘मोर बिजली’ ऐप के जरिए अपनी eKYC पूरी कर सकेंगे। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। बिजली उपभोक्ताओं को eKYC प्रक्रिया समय पर पूरी करने की सलाह दी गई है।

