CG News: CM हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध रेत और गिट्टी परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में मिली शिकायत के बाद की गई।

जांच के दौरान खंता, रूमगा, चिचगोहना, कोरजा और लालपुर से रेत परिवहन करते 7 ट्रैक्टर, जबकि कोटमी से गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। जब्त वाहनों को संबंधित थाना और पुलिस चौकी में सुरक्षित रखा गया है।

खनिज विभाग अब वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहा है। जिला प्रशासन ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है। 

You May Also Like

More From Author