CG News: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, सभी माइनिंग लीज रद्द

रायपुर। आरंग के निस्दा गांव में अवैध खनन और महानदी में मलबा डंप करने के मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने कार्रवाई की है। दोषी पाए गए पट्टेदारों की सभी माइनिंग लीज निरस्त कर दी गई हैं।

मामले में शिकायत के बाद जांच की गई थी। हाईकोर्ट ने कार्रवाई को उचित मानते हुए अधिकारियों को क्षेत्र में निगरानी रखने और भविष्य में अवैध खनन या मलबा डंप किए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

You May Also Like

More From Author