छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, सभी जिलों के CMHO को जारी हुए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस साल अब तक प्रदेश में 130 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें 31 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं।

विभाग ने संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान, जांच, उपचार और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों को H1N1 मामलों की रिपोर्टिंग IHIP पोर्टल पर करने के साथ संक्रमण नियंत्रण और जनजागरूकता पर भी जोर दिया गया है।

रायपुर में अब तक सबसे ज्यादा 60 मामले सामने आए हैं, जिनमें करीब 11 मरीज एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश, सिरदर्द और बदन दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को संक्रमण का अधिक खतरा बताया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर मरीजों के लिए अस्पताल में भर्ती, आवश्यक दवाओं और ऑक्सीजन जैसी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी और जरूरत पड़ने पर जांच कराने के लिए भी कहा गया है।

You May Also Like

More From Author