CG Weather Today: उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, बारिश और अंधड़ की संभावना

रायपुर: छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर अंधड़ और वज्रपात की भी चेतावनी दी है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विभिन्न मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

रायपुर में आज सुबह मौसम साफ रहने के बाद दोपहर में बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

You May Also Like

More From Author