CG Weather Today: फ्रेंडशिप डे पर बारिश का असर, रायपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे पर बाहर घूमने की योजना बना रहे लोगों को मौसम परेशानी में डाल सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। रविवार को रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने, बारिश होने तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी गई है।

You May Also Like

More From Author