छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बस्तर में प्री-मानसून बारिश, मध्य क्षेत्र में गर्मी बरकरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों, खासकर बस्तर संभाग में प्री-मानसून बारिश का असर दिखने लगा है, जबकि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत मध्य क्षेत्र के जिलों में अभी भी गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं, वज्रपात और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में शनिवार को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और आने वाले दिनों में इसके आगे बढ़ने की संभावना है।

You May Also Like

More From Author