CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, इन इलाकों के लिए ऑरेंज और यलो चेतावनी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, लेकिन राजधानी रायपुर में उमस और गर्मी बरकरार है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है। अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में 4-4 सेमी, कटेकल्याण और सुकमा में 3-3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसून द्रोणिका और सक्रिय मौसमी प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में नमी बनी हुई है।

राजधानी रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के लिए बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली समेत कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

You May Also Like

More From Author