छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि सर्वाधिक वर्षा 3 सेमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 18% कम बारिश हुई है।

विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश तथा अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल प्रदेश में बारिश का दायरा सीमित रहेगा, लेकिन शनिवार सुबह तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जशपुर, मुंगेली, महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव समेत कई जिलों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

You May Also Like

More From Author