CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जून की शुरुआत बारिश और ठंडी हवाओं के साथ हुई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। मंगलवार को रायपुर में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
छत्तीसगढ़ Weather Alert: रायपुर समेत कई जिलों में रेड अलर्ट, आज तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी



