CG Weather Update: कमजोर पड़ा गहरा अवदाब, आज भी कई जिलों में बारिश के आसार, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार गहरा अवदाब कमजोर होने से अगले दिनों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। हालांकि शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में बीजापुर में सबसे अधिक 11 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भैरमगढ़ और औंधी में 8-8 सेमी, सुकमा में 7 सेमी तथा कई अन्य जिलों में 3 से 6 सेमी तक वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में शनिवार को बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

You May Also Like

More From Author