छत्तीसगढ़ में बारिश और अंधड़ का अलर्ट, अगले दो दिन बदला रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और बस्तर संभाग समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रायपुर में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में शनिवार को 62.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तथा पश्चिम विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक बनी द्रोणिका का असर मौसम पर दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग ने रायपुर में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

You May Also Like

More From Author