CG Weather Update: मानसून का इंतजार जारी, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवा के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार अभी जारी है। जून का पहला पखवाड़ा बीतने के बावजूद रायपुर समेत प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में गर्मी और उमस बनी हुई है। हालांकि सरगुजा संभाग में द्रोणिका के प्रभाव से बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश, तेज हवा और मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। सोमवार को बेमेतरा में सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में सबसे अधिक 5 सेमी बारिश सूरजपुर जिले के ओड़गी में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

You May Also Like

More From Author