CG Weather Today: रायपुर।
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई क्षेत्रों में अंधड़, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा), वज्रपात और हल्की वर्षा की संभावना है।
हाल में दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.6°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.1°C रहा। राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तापमान 42°C के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।


