CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 21 और 22 अगस्त को भी बारिश होगी, लेकिन तेज बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं।

मानसून ट्रफ एक्टिव

उत्तर झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र तथा सक्रिय मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में नमी पहुंच रही है। इसी वजह से बारिश का सिलसिला बना हुआ है।

इन जिलों में ज्यादा बारिश

राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है।

रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पिछले 24 घंटे में सुकमा में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर में भी कई जगह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 20 अगस्त के बाद भारी बारिश का जोर धीरे-धीरे कम हो सकता है।

You May Also Like

More From Author