CG Weather Update: अगले 5 दिन बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 29 अगस्त से 2 सितंबर तक भी अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। बस्तर संभाग में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जिसमें जगदलपुर में 24 मिमी बारिश हुई।

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 30 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

You May Also Like

More From Author