CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, पारा 44°C के करीब, हीटवेव के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एंटी साइक्लोन के प्रभाव से गर्मी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में तापमान करीब 3 डिग्री बढ़ा है और पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। राजनांदगांव में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर हीटवेव के आसार हैं। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और वृद्धि हो सकती है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे गर्मी बढ़ेगी। यहां अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

You May Also Like

More From Author