रायपुर। CGPSC और DMF फंड घोटाले से जुड़े मामलों में ED की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सतपाल सिंह छाबड़ा DMF मामले और उत्कर्ष चंद्राकर CGPSC मामले में आरोपी हैं। ED ने रिमांड के दौरान दोनों से कथित वित्तीय लेन-देन और घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। दोनों मामलों में जांच अभी जारी है।


