रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है। ईडी ने पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है।
सीबीआई जांच के बाद अब ईडी भर्ती घोटाले से जुड़े कथित अवैध लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करेगी। पूछताछ में भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुए वित्तीय लेन-देन और जुड़े नेटवर्क से अहम खुलासों की संभावना है।
गौरतलब है कि CGPSC 2021 भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद सीबीआई ने पहले ही टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर एंड स्टील के डायरेक्टर श्रवण गोयल को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के अनुसार, परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कर प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य पदों पर चयनित कराया गया था। अब इस मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की गहन जांच कर रही है।


