रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 की तारीखों में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा होने के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा टकराव की समस्या हो रही थी।
अब मुख्य परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं का हित सरकार की प्राथमिकता है और परीक्षा तिथियों के टकराव के कारण किसी भी पात्र अभ्यर्थी को अवसर से वंचित नहीं होना चाहिए।
पीएससी ने मुख्य परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी है। आवेदन और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

