शाला प्रवेशोत्सव में अव्यवस्था पर बवाल, कांग्रेस का विरोध, भाजपा नेता भी नजरबंद

गरियाबंद। मैनपुर में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव अव्यवस्थाओं और राजनीतिक विवादों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था के विरोध में सांसद रूपकुमारी चौधरी को काला झंडा दिखाने की घोषणा की, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया। काला शर्ट पहनकर पहुंचे भाजपा नेता माखन कश्यप को भी पुलिस ने गलतफहमी में रोक लिया।

आमंत्रण पत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम नहीं होने और स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर भी नाराजगी देखने को मिली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मैनपुर ब्लॉक में मरम्मत के लिए राशि जारी होने के बावजूद अधिकांश स्कूल भवनों का कार्य अब तक अधूरा है, जबकि कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी दूरी बनाए रखी।

You May Also Like

More From Author