रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में एक और बड़ा बदलाव किया है। IAS अधिकारियों के तबादले के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 7 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


