नवा रायपुर OTS योजना-2026 को मंजूरी, आबंटितियों को मिलेगी ब्याज में बड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) के भूखंड और निर्मित परिसरों के आबंटितियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना-2026 को मंजूरी दे दी है। यह योजना 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी और लंबित मामलों के समाधान के साथ निवेश एवं विकास गतिविधियों को गति देने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि OTS योजना से निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और नवा रायपुर के नियोजित विकास को नई रफ्तार मिलेगी। वहीं, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इससे रुकी हुई परियोजनाएं आगे बढ़ेंगी, न्यायालयीन विवाद कम होंगे और भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।

NRDA के अनुसार, योजना के तहत भूमि प्रीमियम में कोई छूट नहीं मिलेगी, लेकिन पात्र आबंटितियों को ब्याज और अधिभार में लगभग 61.96 करोड़ रुपये की राहत मिलने का अनुमान है।

You May Also Like

More From Author