रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 15वां दिन अहम रहने वाला है। आज सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है।
प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल और रामविचार नेताम विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वित्तमंत्री ओपी चौधरी विभिन्न दस्तावेज भी सदन में पेश करेंगे।
आज कुल 71 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जबकि विधायक पुन्नूलाल मोहले प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो अहम विधेयक पेश करेंगे, वहीं उपकर (संशोधन) विधेयक भी सदन में रखा जाएगा।
इसके अलावा अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला अशासकीय संकल्प पेश करेंगे। सदन में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं।