कोंडागांव में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का बड़ा आंदोलन, 27 प्रतिशत आरक्षण समेत तीन मांगें

कोंडागांव। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने कोंडागांव में बड़ा आंदोलन किया। रैली के बाद विकास नगर स्टेडियम में आयोजित सभा में करीब 12 हजार लोग शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग और अन्य इंतजाम किए।

समाज की प्रमुख मांगों में 27 प्रतिशत आरक्षण, पेसा कानून में पिछड़ा वर्ग समाज को शामिल करना और जातिगत जनगणना सर्वे फॉर्म में अलग कॉलम व कोड देने की मांग शामिल है।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले कांकेर में आंदोलन किया गया था, जबकि अगला चरण सुकमा में प्रस्तावित है।

You May Also Like

More From Author