रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की सोशल मीडिया टीम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना हो गई है। टीम मंगलवार को नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेगी।
प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, सह-संयोजक राकेश चंद्राकर, गिन्नी चावला, रवि मिश्रा, तेजपाल शर्मा और दिनेश सुंदरानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।
भाजपा के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सभी राज्यों की सोशल मीडिया टीमों को दिए गए विशेष टास्क में छत्तीसगढ़ भाजपा की टीम ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने टीम को बधाई दी।


