29 अप्रैल को कैबिनेट बैठक, 30 को विशेष सत्र; महिला आरक्षण पर टकराव के आसार

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में होगी। बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव है।

वहीं 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें शासकीय कार्य संपादित होंगे।

इस सत्र में महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासी टकराव के संकेत हैं। भाजपा विपक्ष पर निंदा प्रस्ताव ला सकती है, जबकि कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है।

You May Also Like

More From Author