रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे कुनकुरी पहुंचकर अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे।
CM Vishnu Deo Sai Birgaon Visit: बीरगांव में बनेगा नालंदा परिसर और मॉडल रजिस्ट्री कार्यालय, सीएम साय का बड़ा ऐलान; करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात



