रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग ने राहत दी है। कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। यह सुविधा उन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में लागू होगी, जहां सीटें रिक्त हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यार्थी व्यावहारिक कारणों से समय पर प्रवेश नहीं ले सके। सरकार नहीं चाहती कि प्रवेश की तारीख निकलने के कारण किसी विद्यार्थी का एक साल खराब हो।
बता दें कि पहले प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त 2026 तक प्रवेश की व्यवस्था थी। सीटें रिक्त रहने और विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए अब तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।

