छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड वृद्धि और आउटसोर्सिंग आदेश वापस लेने की मांग

रायपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA), JDA छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन (CGDF) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में इंटर्न, पीजी रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और अन्य चिकित्सक शामिल हुए।

डॉक्टरों ने स्टाइपेंड में वृद्धि, बाहरी राज्यों से बिना पंजीयन मेडिकल प्रोफेशनल्स की आउटसोर्सिंग पर रोक तथा स्थानीय डॉक्टरों के रोजगार और अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हालिया निर्णयों से प्रदेश के युवा चिकित्सकों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने इसे पूरे चिकित्सक समुदाय के सम्मान, रोजगार और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया।

You May Also Like

More From Author