दुर्ग। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए, क्योंकि किसी एक कर्मचारी या अधिकारी की गलती के लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।
गजेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी विभाग में हजारों कर्मचारी कार्यरत होते हैं और कोई भी मंत्री नहीं चाहता कि उसके विभाग में पेपर लीक जैसी घटना हो। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं और नई शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने में उनकी अहम भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में धर्मेंद्र प्रधान का योगदान उल्लेखनीय है। ऐसे में उनका इस्तीफा वापस लिया जाना चाहिए।


