रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को पदोन्नति और उच्च वेतनमान का लाभ दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 43 डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) और 40 संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान (लेवल-14) प्रदान किया गया है।
वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान पाने वाले अधिकारियों में रजनी भगत, अरुण कुमार सोनकर, आशीष कर्मा, प्रशांत कुमार कुशवाहा, गौतम चंद पाटिल, उमेश कुमार पटेल, विशाल कुमार महाराणा और सुमित कुमार गर्ग सहित कुल 43 अधिकारी शामिल हैं।
वहीं प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ पाने वाले 40 अधिकारियों में सिल्ली थॉमस, दिलेराम डाहिरे, स्निग्धा तिवारी, मनीष साहू, अभिषेक दीवान, रवि सिंह और नंद कुमार चौबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रशासनिक अधिकारियों को पदोन्नति के साथ उच्च वेतनमान का लाभ मिलेगा।


