छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए अब 45 साल तक कर सकेंगे आवेदन, उम्र सीमा में बड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी है। नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

यह व्यवस्था राज्य शासन के अलावा निगम-मंडल, नगर सैनिक और अन्य सेवाओं के लिए लागू होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है।

हालांकि, पूर्व में की गई सेवाओं के आधार पर आवेदकों को आयु सीमा में किसी अतिरिक्त लाभ का प्रावधान नहीं होगा। वहीं यह आदेश गृह यानी पुलिस विभाग की सेवाओं पर लागू नहीं होगा।

You May Also Like

More From Author