रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टि से भारतीय वन सेवा (IFS) के 7 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत राजेश कुमार चंदेल को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय), आलोक कुमार तिवारी को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास/आईटी) तथा राम अवतार दुबे को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, नया रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विवेकानंद झा, लक्ष्मण सिंह और स्टायलो मंगावी को नई जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्ष 2021 बैच की आईएफएस अधिकारी निमला खेस्स को जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग रायपुर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनिमेष गोवर्धन को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री निवास में देर रात हाई लेवल बैठक, आगामी रणनीति पर हुआ मंथन

