खरीफ सीजन में किसानों पर सरकार का फोकस, खाद-बीज से लेकर डीएपी तक की तैयारी पूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार खरीफ सीजन में किसानों को खाद, बीज और तकनीकी सहायता समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दे रही है। संभावित कम बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त 46 हजार टन डीएपी उपलब्ध कराकर किसानों को राहत दी है। साथ ही वैज्ञानिक खेती, फसल विविधीकरण और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

राज्य सरकार का कहना है कि कृषक उन्नति योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जैसी योजनाओं से किसानों की आय बढ़ी है। सरकार का लक्ष्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाते हुए कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी और आधुनिक बनाना है।

You May Also Like

More From Author