Chhattisgarh High Court: 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 56 नए सिविल जजों की पहली पोस्टिंग और 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से आदेश जारी किया गया है।

पीएससी के माध्यम से चयनित 56 सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) को पहली पदस्थापना दी गई है। सभी नव नियुक्त अधिकारियों को 29 अगस्त तक अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 5 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं रायपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को SC-ST एक्ट के तहत रायपुर की विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है।

सिविल जज सीनियर डिवीजन के अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। सतीश कुमार खाखा को मुंगेली का CJM एवं प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। वहीं अन्य न्यायिक अधिकारियों को प्रतापपुर, छुईखदान, दुर्ग और राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट में OSD बनाया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के 7 जजों के तबादले भी किए गए हैं।

You May Also Like

More From Author