रायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 18 अगस्त 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में तीन न्यायिक अधिकारियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश को स्वीकृति दी गई।
कॉलेजियम की मंजूरी के बाद संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। अब नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



