रायपुर। विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) लागू होने के साथ ही ग्रामीण श्रमिकों को बड़ी राहत मिली है। भारत सरकार ने 1 जुलाई 2026 से छत्तीसगढ़ में अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 261 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है। इससे ग्रामीण मजदूरों की आय में करीब 13 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
राज्य सरकार ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान, बेरोजगारी भत्ता, डिजिटल जॉब कार्ड और तकनीक आधारित कार्य प्रबंधन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
योजना का औपचारिक शुभारंभ 2 जुलाई को आंध्र प्रदेश के तिरुपति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम कबीरधाम जिले के गंडईखुर्द में आयोजित होगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे।


