छत्तीसगढ़ में शुरू हुई भुइयां व्हाट्सएप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा, अब घर बैठे मिलेंगी राजस्व सेवाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करते हुए नागरिक सुविधा के लिए दो अहम पहल शुरू की हैं। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भुइयां व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा और ऑटो-डाइवर्ज़न (पुनर्निर्धारण) सुविधा का राज्यव्यापी शुभारंभ किया।

भुइयां व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए नागरिक अब घर बैठे जमीन से जुड़ी जानकारी, नामांतरण, किसान किताब, आधार व मोबाइल लिंकिंग जैसी राजस्व सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए 7289056060 नंबर पर व्हाट्सएप संदेश भेजना होगा।

वहीं ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा से भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है। आवेदन के 15 दिनों के भीतर निर्णय अनिवार्य होगा, अन्यथा डिम्ड डाइवर्ज़न प्रमाणपत्र स्वतः जारी हो जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन डिजिटल पहलों से नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और शासन की पारदर्शिता व जवाबदेही और मजबूत होगी।

You May Also Like

More From Author