Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शराब घोटाले में एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबियों के 42 ठिकानों पर छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 17 मई से शुरू हुई इस जांच में अब तक 42 ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। ये सभी छापे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी कारोबारियों और सप्लायर्स के ठिकानों पर मारे गए हैं। इनमें शराब सप्लायर से लेकर हॉस्पिटल डायरेक्टर और बिल्डर तक शामिल हैं।

जानिए किस पर, कब और कहां हुई कार्रवाई:

प्रेम मिघलानी

अशोक अग्रवाल

मुकेश अग्रवाल

अशोक अग्रवाल (दूसरी बार)

संजय गोयल

बंशी अग्रवाल

विशाल केजरीवाल

विश्वजीत गुप्ता

कैलाश अग्रवाल

जय भगवान अग्रवाल

अशोक एवं विनय अग्रवाल

जांच की दिशा और भी सख्त
एसीबी-ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई यह दिखा रही है कि शराब घोटाले से जुड़े सभी सन्दिग्धों की घेराबंदी तेज हो चुकी है। जल्द ही इस घोटाले की परतें और भी खुलने की संभावना है

Exit mobile version