बिलासपुर। शराब घोटाले से जुड़े कथित ओवरटाइम स्कैम में हाईकोर्ट ने संजीव जैन, राजीव द्विवेदी समेत चार आरोपियों को नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने प्रत्येक आरोपी को ₹10 लाख के निजी मुचलके और समान राशि के दो सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि मैनपावर कॉन्ट्रैक्ट का संचालन सिद्धार्थ सिंघानिया कर रहे थे, लेकिन उन्हें गवाह बनाया गया, जबकि कंपनी के निदेशकों को आरोपी बनाया गया। यह भी बताया गया कि जांच पूरी हो चुकी है, 18 मई 2026 को चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और आरोपी लगातार जांच में सहयोग करते रहे।
हाईकोर्ट ने माना कि रिकॉर्ड में आरोपियों की प्रत्यक्ष भूमिका स्पष्ट नहीं है। साथ ही जांच पूरी होने, चार्जशीट दाखिल होने और लंबे समय से न्यायिक हिरासत में रहने को देखते हुए अदालत ने चारों आरोपियों को नियमित जमानत प्रदान कर दी।

