रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी के चर्चित चित्र के कलाकार ईश्वर साहू ‘बंधी’ को इस कलाकृति का कॉपीराइट अधिकार मिल गया है। अब इस तस्वीर के इस्तेमाल से पहले उनकी अनुमति लेना जरूरी होगा।
ईश्वर साहू ने बताया कि उन्होंने इस चित्र के कॉपीराइट के लिए फरवरी 2023 में आवेदन किया था। प्रक्रिया और सुनवाई के बाद उन्हें अब अधिकार प्राप्त हुआ है। उनका कहना है कि तस्वीर के इस्तेमाल से अधिक जरूरी उनके नाम को कलाकार के तौर पर उचित श्रेय मिलना है।
यह वही तस्वीर है जिसे 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी कार्यक्रमों में प्रमुखता से इस्तेमाल करने की बात कही थी। इसके बाद यह चित्र सरकारी आयोजनों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक रूप से नजर आने लगा।


